चंपावत ​जनपद के खेतीखान में बैठकी होली की धूम

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

सुभाष जुकरिया

new-modern

लोहाघाट। पाटी विकास खंड के खेतीखान में इन दिनों बैठकी होली की धूम मची हुई है। इस अवसर पर माघ पूर्णिमा के दिन से रंगकर्मी नवीन खर्कवाल के निवास के साथ ही अन्य कई स्थानों पर बैठकी होली का अयोजन किया जा रहा है।

इस दौरान रंगकर्मीयों और होल्यारों की ओर से विभिन्न राग रंगों पर आधारित बैठकी होलियों का गायन किया गया। देर रात तक चल रहे इन आयोजनों में विभिन्न रागों पर आधारित होलियोे का गायन किया जा रहा है। इस आयोजन में सतीश कर्नाटक, चंद्र सिंह बिष्ट, मनोज खर्कवाल, किशोर जुकरिया, गोपाल मनराल, भूवन भट्ट, सतीश जोशी, नरेश ओली, बीसी गहतोड़ी, पंकज कलखुडिया के अलावा बाल कलाकार सौरभ खर्कवाल ने गणेश वंदन का गायन कर श्रोताओं का मन मोह लिया।