उत्तराखंड के 134 गांव और चार जिलों में अक्टूबर में होगी जनगणना

Uttarakhand Census 2027 प्रदेश में चार पर्वतीय जिलों के हिमाच्छादित गांवों में जनगणना का कार्य इसी वर्ष अक्टूबर में हो जाएगा। देश के अन्य हिमालय…

Uttarakhand Census 2027 प्रदेश में चार पर्वतीय जिलों के हिमाच्छादित गांवों में जनगणना का कार्य इसी वर्ष अक्टूबर में हो जाएगा। देश के अन्य हिमालय राज्यों के साथ यह करना सितंबर में की जानी थी लेकिन फरवरी व मार्च में यह क्षेत्र काफी बर्फ से ढके हुए रहते हैं जिससे यहां जनगणना करना काफी मुश्किल हो जाता है।


यहां की जाने वाली जनगणना में व्यक्तियों की गणना के साथ ही रोजगार के संबंध में भी जानकारी ली जाती है। यह भी देखा जाता है कि वह यहां स्वेच्छा से रह रहे हैं अथवा अन्य कारणों से।


केंद्र सरकार ने फरवरी 2027 से प्रस्तावित जनगणना से पहले हिमालय राज्यों के पर्वतीय इलाकों में जनगणना करने का निर्णय लिया था जिसमें उत्तराखंड भी शामिल था।


इसमें उत्तराखंड के चार जिले यानी चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी हैं। इसमें कुल आठ ब्लॉक के कुल 134 गांव शामिल किए गए थे। यहां पहले चरण में आवासीय कारण और दूसरे चरण में जनगणना का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

यहां आवासीय गणना का कार्य पूरे प्रदेश के साथ ही 25 अप्रैल से लेकर 24 में तक किया जाएगा यहां भी यह देखा जाएगा कि भवन आवासीय है या व्यावसायिक श्रेणी का भवन है।


यह भी देखा जाएगा कि यहां कितने व्यक्तियों के पास बिजली, पानी, स्मार्टफोन, लैपटाप, वाहन आदि की सुविधा हैं। जब यहां जनगणना शुरू होगी तो उसके लिए भी आनलाइन प्रश्न तालिका तैयार की जाएगी।


जिसमें व्यक्तियों के नाम, उम्र, जाति, रोजगार, व्यवसाय, भूमि आदि के संबंध में जानकारियां ली जाएंगी। निदेशक जनगणना ईवा श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तराखंड के चार जिलों के हिमाच्छादित क्षेत्रों की गणना का कार्य इसी वर्ष किया जाएगा। यह अन्य पर्वतीय राज्यों के साथ ही शुरू किया जाएगा।


इन जिलों में होगी जनगणना


उत्तरकाशी
मोरी- 36 गांव
राजगढ़ी- 17 गांव
भटवाड़ी- 17 गांव


चमोली
जोशीमठ- 22 गांव
चमोली- दो गांव


रुद्रप्रयाग
ऊखीमठ- पांच गांव


पिथौरागढ़
मुनस्यारी- 15 गांव
धारचूला- 20 गांव

Leave a Reply