बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का हुआ निधन, पत्नी कियारा आडवाणी संग दिल्ली पहुंचे एक्टर

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा पर दुखों का पहाड़ गिर गया है। उनके पिता सुनील मल्होत्रा का निधन हो गया जिसके बाद वह अपनी पत्नी कियारा…

n7013058611771384339868dfebc971aa4c5d919de3e8e096b6bb5ad375c5b31efbdbe6489ec2842e650d93

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा पर दुखों का पहाड़ गिर गया है। उनके पिता सुनील मल्होत्रा का निधन हो गया जिसके बाद वह अपनी पत्नी कियारा आडवाणी के साथ तुरंत दिल्ली पहुंचे।

परिवार के बीच रहकर उन्होंने अपने पिता को अंतिम विदाई भी दी। बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार में सभी रस्में पूरी की गई सिद्धार्थ कियारा अभी भी परिवार के साथ है। यह समय उनके लिए काफी भावुक है। सिद्धार्थ अपने पिता के काफी करीब थे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


सरदार मल्होत्रा ने अपने कई इंटरव्यू में यह बताया है कि पिता के साथ उनके काफी अच्छे संबंध थे उन्होंने एक बार कहा था कि, “मेरे पापा ही मेरे असली हीरो हैं, मेरे फेवरेट हीरो। वह अपने पिता को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम मानते थे। उनके पिता सुनील मल्होत्रा, जो मर्चेंट नेवी में कप्तान रह चुके थे, ने सिद्धार्थ को अनुशासन और मेहनत की अहमियत सिखाई।


सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बताया कि उनके पिता हमेशा उन्हें जमीन से जुड़े रहने के लिए कहते थे। चाहे वह कितनी भी सफलता हासिल कर ले। यही वजह है कि आज भी वह अपने परिवार की सबसे बड़ी ताकत मानते हैं। सिद्धार्थ के करियर की शुरुआत 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से हुई थी।

इसके बाद उन्होंने एक विलेन, शेरशाह और मिशन मजनू जैसी फिल्मों में काम कर अपनी पहचान बनाई। खासकर शेरशाह में उनके अभिनय को काफी सराहा गया। साल 2023 में उन्होंने कियारा आडवाणी से शादी की थी।