Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

जल्द ही घोषित होंगे सीबीएसई कक्षा दसवीं और बारहवीं के परिणाम, जानिए कैसे चेक कर पाएंगे आप

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम अब जल्द ही आ सकते हैं। इसके बाद छात्रों का इंतजार अब…

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम अब जल्द ही आ सकते हैं। इसके बाद छात्रों का इंतजार अब खत्म हो जाएगा। बोर्ड जल्द ही नतीजे जारी कर सकता है। छात्र अपने स्कोर बोर्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


इस वर्ष सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 के बीच करवाई थी जिसमें 42 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं बैठे थे। पिछले वर्षों के परिणाम के शेड्यूल को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल भी रिजल्ट मई के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं।


रिपोर्ट के अनुसार 2024 में रिजल्ट 24 मई को और 2023 में 12 मई को घोषित किए गए थे।
इसी के आधार पर अगर देखा जाए तो इस बार भी परिणाम 12 मई 2025 के आसपास आ सकते हैं। हालांकि बोर्ड ने अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है।


सीबीएसई परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। इसके साथ ही, सीबीएसई की 9 प्वाइंट ग्रेडिंग प्रणाली भी लागू है।
91 से 100 अंक लाने वाले छात्रों को A1 ग्रेड दिया जाता है, जबकि 90 से 81 अंक प्राप्त करने वालों को A2 श्रेणी में रखा जाता है।

इसी प्रकार, ग्रेड E सबसे निम्न श्रेणी होती है।
रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाकर अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, डिजिलॉकर ऐप और एसएमएस सेवा के माध्यम से भी परिणाम देखे जा सकते हैं।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम देखते समय अपने एडमिट कार्ड का विवरण अपने पास रखें।