CBSE Board Result 2025: सीबीएसई ने जारी किया दसवीं का भी रिजल्ट, 93.66% छात्र हुए सफल

केंद्रीय शिक्षा बोर्ड में दसवीं की परीक्षा का रिजल्ट आज यानी की 13 मई 2025 दिन मंगलवार को जारी कर दिया है। रिजल्ट घोषित होने…

केंद्रीय शिक्षा बोर्ड में दसवीं की परीक्षा का रिजल्ट आज यानी की 13 मई 2025 दिन मंगलवार को जारी कर दिया है।

रिजल्ट घोषित होने के बाद अब स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। परीक्षार्थी इसे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट वेबसाइट cbse.gov.in, DigiLocker के ऐप पोर्टल results.digilocker.gov.in, UMANG ऐप या SMS के जरिए चेक कर सकते हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


छात्रो को अपना रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर, प्रवेश पत्र, आइडी दर्ज करनी होगी। आईए जानते हैं पूरी प्रक्रिया:-


रिजल्ट जारी होते ही पेज पर रिजल्ट का सीधा लिंक उपलब्ध करा दिया जाता है। इस पर क्लिक करके आप सीधे मार्कशीट की कॉपी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही आप यहां से पास प्रतिशत रीजन डिवीजन रिजल्ट के आंकड़े भी देख सकते हैं।


छात्र यहां देखें जारी रिजल्ट


-results.nic.in/
-results.digilocker.gov.in/


इस साल 10वीं की परीक्षा के लिए 2385079 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 2371939 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया था। कुल 2221636 छात्र पास हुए हैं। कुल पास प्रतिशत 93.66 दर्ज किया गया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 95.00% है, लड़कों का पास प्रतिशत 92.63% है ट्रांसजेंडरों का पास प्रतिशत 100% है।