उत्तराखंड विधानसभा के बर्खास्त कर्मचारियों पर हुआ मुकदमा दर्ज, यह है मामला

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके अनुसार उत्तराखंड विधानसभा के बर्खास्त कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में एक मुकदमा…

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके अनुसार उत्तराखंड विधानसभा के बर्खास्त कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में एक मुकदमा दर्ज कराया गया है। कर्मचारियों पर आरोप है कि वह विधानसभा अध्यक्ष के विशेष कार्याधिकारी के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। जानकारी के अनुसार विधानसभा सचिवालय के प्रभारी सचिव हेम चंद्र पंत ने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को तहरीर भेजी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

आरोप है कि विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारी विधानसभा भवन के पास धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर उसमें विधानसभा अफसरों के खिलाफ अपशब्द प्रयोग किए जा रहे हैं।

इतना ही नहीं इसमें विशेष कार्याधिकारी के खिलाफ साजिश रचने का आरोप है। यह लिखित तहरीर नेहरू कॉलोनी थाने पहुंची। जिस पर पुलिस ने अज्ञात बर्खास्त कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुकदमे के साथ पुलिस को सौंपी गई व्हाट्सऐप चैट के जरिए आरोपियों की पहचान की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले में जांच प्रक्रिया में जुटी हुई है। उधर विधान सभा से बर्खास्त कर्मचारी न्याय की गुहार को लेकर लम्बे समय से आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने आंदोलन की सुध लेने की मांग की है।