अल्मोड़ा ब्रेकिंग – जागेश्वर मंदिर में अभ्रदता मामले में भाजपा सांसद पर दर्ज हुआ मुकदमा

विगत दिवस जागेश्वर में पूजा अर्चना के दौरान प्रंबधक के साथ अभद्रता करने वाले भाजपा सांसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।  गौरतलब है…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

8ddb7db4fe59af111ff56e1bec4225f8

विगत दिवस जागेश्वर में पूजा अर्चना के दौरान प्रंबधक के साथ अभद्रता करने वाले भाजपा सांसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। 

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

गौरतलब है कि विगत दिवस शनिवार 31 जुलाई को बरेली जिले के आवंला से सांसद  धर्मेन्द्र कश्यप पर जागेश्वर मंदिर प्रबंधन ​समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट ने अभ्रदता करने और जान से मारने को आरोप लगाया था। सोशल मीडिया में भी यह सांसद ऐसे शब्दों का प्रयोग करते नजर आ रहे थे जो कि कही से सभ्य भाषा नही कही जा सकती है। 

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सांसद धर्मेंद्र कश्यप के खिलाफ लोगों में गुस्सा फूट पड़ा था और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर के विधायक इस आचरण के खिलाफ उपवास में बैठ गये है। वही अल्मोड़ा में कांग्रेसियों ने भी भाजपा सासंद धर्मेद्र कश्यप का पुतला दहन कर उनकी निंदा की और इसके लिये उनकी गिरफ्तारी की मांग की। 

जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट ने बताया कि विगत शनिवार को यूपी के बरेली जिले के आंवला सीट सांसद धर्मेन्द्र कश्यप पूजा अर्चना के लिए आये और वह शाम को 6 बजे बाद मंदिर पहुंचे थे जबकि कोविड की गाइडलाइन के अनुसार शाम 6 बजे बाद मंदिर के दर्शनों की अनुमति नही दी गई है और जब उन्होनें सांसद को यह बात बताई तो वह आग बबूला होकर गाली गलौज पर उतर आये और वहां जमकर हंगामा काटा। भट्ट ने कहा कि अगर लोग बीच बचाव नही करते तो सांसद और उनकी सुरक्षा में लगे लोग उनकी जान ले सकते थे।

अल्मोड़ा ब्रेकिंग – जागेश्वर मंदिर में अभ्रदता मामले में भाजपा सांसद पर दर्ज हुआ मुकदमा

 भगवान भट्ट द्वारा राजस्व पुलिस में तहरीर दिये जाने के बाद भाजपा सांसद धर्मेद्र कश्यप के खिलाफ धारा 188 और 504 ​के तहत  मुकदमा दर्ज हो गया है।  पटवारी गोपाल सिंह ने बताया कि जागेश्वर मंदिर प्रबंधन स​मिति के प्रबंधक भगवान भट्ट द्वारा दी गई नामजद तहरीर के बाद भाजपा सांसद धर्मेद्र कश्यप,सुनील अग्रवाल और मोहन राजपूत के खिलाफ धारा 188 और 504 ​के तहत  मुकदमा दर्ज हो गया है।