भवाली-अल्मोड़ा मार्ग में खाई में गिरी कार, 2 को किया गया हायर सेंटर ​रेफर

भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार के खाई में गिरने से उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलो को प्राथमिक उपचार देने के बाद…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार के खाई में गिरने से उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलो को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।


घटना भवाली—अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में लोहली के पास हुई। यहां शुक्रवार की शाम काकड़ीघाट से खैरना की ओर जा रही कार अनियंत्रित हो गयी और गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार विपिन चन्द्र तथा चन्दन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


लोगों ने इसकी सूचना खैरना चौकी में दी।सूचना मिलने के बाद खैरना चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और किसी तरह से दोनो को बाहर निकाला। दोनो घायलों को एक निजी वाहन से खैरना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर ​रेफर कर दिया।