अल्मोड़ा: कार खाई में गिरी, लॉक होने से फंसा चालक, SDRF ने किया रेस्क्यू

यहां गुरूवार की रात को एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया। चालक वाहन में ही बंद रहा गया। आज सुबह एसडीआरएफ टीम…

यहां गुरूवार की रात को एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया। चालक वाहन में ही बंद रहा गया। आज सुबह एसडीआरएफ टीम ने वाहन को काटकर चालक को बाहर निकाला और उसे अस्पताल भर्ती करवाया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


आपना नियत्रंण कक्ष में किसी ने दुर्घटना की सूचना दी इस​के बाद सुबह लगभग 7.35 बजे जिला आपदा नियंत्रण कक्ष अल्मोड़ा ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी कि अल्मोड़ा ताकुला मार्ग पर कपड़खान से पहले सिरकोट के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिरी है।


सूचना प्राप्त के बाद एसडीआरएफ की टीम पोस्ट सरियापानी से उपनिरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में घटनास्थल को भेजी गई। एसडीआएफ टीम मौके पर पहुंची तो वहां पता चला कि वाहन रात में दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया था। वाहन लॉक होने के कारण वाहन चालक अंदर ही फंसा हुआ था।


SDRF टीम ने कड़ी मशक्कत कर कटर की सहायता से वाहन को काटकर चालक को घायल अवस्था में सुरक्षित बाहर निकाला। उसके बाद घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए बेस अस्पताल अल्मोड़ा भेजा गया। घायल की पहचान अल्मोड़ा के नंदादेवी मंदिर के पास रहने वाले सागर वर्मा पुत्र जय सुभाष वर्मा के रूप में हुई है।