Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

पिथौरागढ़ में खाई में गिरा कैंटर , एक की मौत

SDRF व उत्तराखंड पुलिस ने किया शव बरामद पिथौरागढ़ : गुरना मंदिर के ‌समीप एक कैंटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना के बाद एसडीआरएफ…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

SDRF व उत्तराखंड पुलिस ने किया शव बरामद

पिथौरागढ़ : गुरना मंदिर के ‌समीप एक कैंटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना के बाद एसडीआरएफ और पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया और वाहन से चालक का शव बरामद किया।

डीसीआर, पिथौरागढ़ से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि गुरना के पास एक कैंटर वाहन गहरी खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम अपर उप निरीक्षक महिपाल सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए गहरी खाई में गिरे वाहन तक पहुंच बनाई गई। वाहन में केवल चालक ही सवार था जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद मृतक के शव को गहरी खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।मृतक की पहचान धोलसिंह, निवासी पिथौरागढ़ के रूप में हुई है।