Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Budget: लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया 1 फरवरी 2026 को पेश किया जाएगा बजट

देश के संसदीय इतिहास में पहली बार बजट रविवार को पेश किया जाएगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा…

देश के संसदीय इतिहास में पहली बार बजट रविवार को पेश किया जाएगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बजट 2026 रविवार 1 फरवरी को प्रस्तुत किया जाएगा। ये आठवीं बार है जब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भारत सरकार का बजट पेश करेंगी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


केंद्रीय संसदीय मंत्री किरण रिजीजू ने बीते हफ्ते बजट सत्र 2026 की तारीखों का ऐलान किया था। केंद्रीय वित्त मंत्री बताया था कि यह सेशन दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। बजट सत्र 28 जनवरी से 2 अप्रैल के बीच संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार के इस एजेंडा पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भी अपने मंजूरी दे दी है।


बताया जा रहा है 28 जनवरी 2026 से 13 मार्च 2026 तक बजट सत्र का पहला चरण संचालित होगा 9 मार्च 2026 से 2 अप्रैल 2026 तक दूसरा चरण आयोजित होगा बता दें, सबसे पहले राष्ट्रपति की तरफ से संयुक्त सत्र को संबोधित किया जाएगा।


पिछली बार आम-आदमी को सरकार ने बड़ी राहत दी थी। तब सरकार की तरफ से 12 लाख रुपये तक की आय को टैक्स मुक्त कर दिया गया था। इसके साथ ही 75000 रुपये का स्टैंडर्ड डिडक्शन मिला था। हालांकि, यह छूट न्यू टैक्स रिजीम के तहत मिला है।

अब देखना है कि इस बार बजट के पिटारे से क्या कुछ निकलता है। क्या मीडिल क्लास कोई और तोहफा मोदी सरकार देगी? यह एक बड़ा सवाल है। जिसका जवाब अब 1 फरवरी को ही मिलेगा।
सरकार की तरफ से पिछले जीएसटी स्लैब में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला था।