बजट 2025: सोने-चांदी के दामों में गिरावट की उम्मीद, जानें क्या होगा असर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2025 पेश किया। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2025 पेश किया। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही है, और पिछले 10 वर्षों में किए गए सुधारों ने वैश्विक ध्यान आकर्षित किया है। इस बजट में आम जनता के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं, जिनका असर रोजमर्रा की चीजों, कीमती धातुओं, और इलाज पर भी पड़ेगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बजट में सोने, चांदी और प्लैटिनम पर आयात शुल्क घटाने का प्रस्ताव है। वित्त मंत्री ने बताया कि सोने और चांदी पर शुल्क घटाकर 6 प्रतिशत और प्लैटिनम पर 6.4 प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया है, जिससे घरेलू बाजार में इनकी मांग बढ़ने की संभावना है। आर्थिक सर्वे 2024-25 के अनुसार, 2025 में सोने की कीमतों में गिरावट और चांदी की कीमतों में वृद्धि हो सकती है।

इसके अलावा, मोबाइल फोन की कीमतों में भी गिरावट की उम्मीद है। वित्त मंत्री ने कैंसर के इलाज में उपयोग होने वाली तीन दवाओं पर छूट देने की भी घोषणा की है। मछली हाइड्रोलाइजेट और पेस्टुरिया जैसे उत्पादों पर आयात शुल्क में कटौती से इनकी कीमतें भी कम हो सकती हैं।