shishu-mandir

गौला नदी में नहाने के दौरान डूब कर मरे भाई बहन,शव हुआ बरामद, परिजनों में दुख का माहौल

Smriti Nigam
2 Min Read

उधम सिंह नगर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां अपनी दादी के साथ घास काटने के लिए दो बच्चे गए थे। दोनों बच्चे नहाने के लिए गौला नदी में उतरे थे। इस दौरान नहाते समय दोनों नदी में डूब गए। घटना की सूचना फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को नदी से बरामद कर लिया है।

नहाने के दौरान गौला नदी में डूबे भाई-बहन

new-modern
gyan-vigyan

यह घटना शनिवार की है। बताया जा रहा है कि फरमुदन पत्नी लतीफ अहमद निवासी सिरोली कला अपने पोते साद (8) और पोती अनम (9) व बेटी के बच्चे अरमान व अयान के साथ घास काटने के लिए गई थी। फरमुदन नदी किनारे घास काटने लगी। इस दौरान चारों बच्चे नदी में नहाने के लिए उतर गए। नदी किनारे पानी कम होने की वजह से साद और अनम नदी के अंदर चले गए। इसी दौरान खनन के गहरे गड्ढे में दोनों बच्चे डूब गए। पीछे से आ रहे अरमान और अयान ने दोनों को डूबता हुआ देखकर शोर मचाना शुरू किया। बच्चों ने भाग कर अपनी दादी को इस बारे में बताया। सूचना पाकर गांव के लोग मौके पर दौड़कर आए।

saraswati-bal-vidya-niketan

मामले की जांच जारी

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों बच्चों के शवों को बरामद कर लिया है। घटना के बाद परिजनों में दुख का माहौल है। सूचना पाकर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ भी मौके पर पहुंचे। विधायक बेहड़ ने कहा कि गौला नदी में खनन के कारण जगह कारोबारी ने गहरे गड्ढे कर दिए हैं, जिससे इन बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। मामले को लेकर अब उप जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने कहा है कि इस मामले की गहराई से जांच की जाएगी। मानकों के अनुरूप जो होगा वह मुआवजा भी दिया जाएगा।