देहरादून में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, राजपुर रोड पर जिम के बाहर मर्डर

email image link देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी में एक बार फिर दिनदहाड़े गोली चलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी…

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी में एक बार फिर दिनदहाड़े गोली चलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी के पास जिम से बाहर निकल रहे एक युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।


मिली जानकारी के अनुसार, सहस्त्रधारा रोड निवासी विक्रम सिंह जिम से बाहर निकल रहे थे, तभी पहले से घात लगाए दो हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने करीब तीन राउंड फायर किए, जिसमें एक गोली उनकी कनपटी पर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल विक्रम सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश में जुट गई है।फिलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।