Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

ब्रेकिंग न्यूज: हवालात में बंद आरोपी युवक ने फांसी लगाकर दी जान, दुष्कर्म के प्रयास के जुर्म में बंद था युवक, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

देहरादून। हवालात में बंद एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। मृतक युवक नाबालिग से दुष्कर्म करने के प्रयास के जुर्म पर…

देहरादून। हवालात में बंद एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। मृतक युवक नाबालिग से दुष्कर्म करने के प्रयास के जुर्म पर हवालात में बंद था। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

घटना बीती देर रात सहसपुर पुलिस चौकी देहरादून की है। जहां हवालात में बंद दुष्कर्म के आरोपी अभिवन कुमार यादव ने कंबल फाड़ कर फंदा बनाया और आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद में पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मृतक युवक छपरा बलिया का रहने वाला बताया जा रहा है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को नाबालिग के पिता ने सहसपुर थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभिवन उनकी बेटी से एक शादी में मिला। तहरीर में आरोप लगाया है कि अभिनव ने वीडियो कॉल के जरिए उनकी बेटी को बहला-फुसला कर अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर वायरल कर दिए। अभिनव पर दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप लगाया गया है।

थाना सहसपुर में 376 समेत विभिन्न धाराओं व पोक्सो एक्ट और 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया था। आरोपी युवक ने देर रात हवालात में ओढ़ने के लिए दिए गए कंबल को फाड़ कर फंदा बनाया और फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी व एसडीएम की मौजूदगी में मृतक का पंचनामा भरा गया। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

उत्तरा न्यूज की फीड व्हाट्सएप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें…….