shishu-mandir

बेकिंग : कुमाऊं रेजीमेंट के जवान समेत दो रामगंगा नदी के बहाव में डूबे

Newsdesk Uttranews
3 Min Read
Screenshot-5

बेकिंग कुमाऊं रेजीमेंट के जवान समेत दो रामगंगा नदी के बहाव में डूबे
पूज के बाद रामंगगा नदी में नहा रहे थे
पिथौरागढ़। पूजा के बाद नदी में नहाने गये कुमाऊं रेजीमेंट के जवान सहित दो लोग रामगंगा नदी के तेज बहाव में बह गये। घटना बुधवार शाम लगभग 5 बजे की है। मंगलवार शाम आंवलाघाट के खुलेत ग्राम पंचायंत के गांव सुंगाल निवासी 21 वर्षीय विनोद नाथ पुत्र पुष्कर नाथ करीब 6 माह पहले कुमाऊं रेजीमेंट में भर्ती हुआ था। और इसी बीच वनोद करीब 28 दिन की छुट्टी लेकर घर आया हुआ था और नौकरी लगने के बाद उसके परिवार ने पूजा कार्यक्रम आयोजित किया था।

new-modern
gyan-vigyan

सुंगाल के ग्राम प्रधान प्रेमनाथ ने बताया कि मंगलवार को सेना के जवान विनोद नाथ ने गांव में स्थित चंडिका देवी मंदिर में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया था। मंदिर में कार्यक्रम के बाद शाम करीब 5 बजे विनोद नाथ अपने साथी 24 वर्षीय जगदीश नाथ पुत्र प्रेमनाथ और 17 वर्षीय राहुल नाथ के साथ रामगंगा नदी में नहाने चला गया। ग्राम प्रधान प्रेम नाथ के अनुसार विनोद नाथ व जगदीश रामगंगा में नहाने उतरे जबकि राहुल किनारे पर ही खड़ा रहा। इसी बीच नदी में नहा रहे दोनों लोगों में एक युवक तेज बहाव की चपेट में आ गया, उसे बचाने के प्रयास में दूसरा युवक भी नदी में बह गया। नदी किनारे खडे़ राहुल ने गांव वालों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद राजस्व पुलिस व गंगोलीहाट थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

saraswati-bal-vidya-niketan

ग्राम प्रधान के अनुसार बुधवार को चार पटवारी क्षेत्र में आकर घटना के बारे में जानकारी ले गए। उन्होंने बताया कि नदी में बहे लोगों की तलाश की जा रही है, लेकिन बुधवार देर शाम तक दोनों का पता नहीं चल पाया। जगदीश पिथौरागढ़ में एक मोबाइल की दुकान में काम करता है जबकि उसका बड़ा भाई बैंक रोड स्थित एक ढाबे में काम करता है। विनोद 6 माह पूर्व ही सेना में भर्ती हुआ था और अविवाहित था। इस घटना से पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है और मृतकों के घरो पर कोहराम मचा हुआ है।