Breaking – असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई (Tarun gogoi) का निधन

Tarun Gogoi

Breaking – Former Assam Chief Minister Tarun Gogoi passed away

दिल्ली, (Breaking) 23 नवंबर 2020- 15 साल तक असम के सीएम रहे पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई (Tarun Gogoi) का सोमवार को निधन हो गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

उन्होंने गुवाहाटी में अंतिम सांस ली। तरूण गोगोई (Tarun gogoi) की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (जीएमसीएच) में रखा गया था। जहां सोमवार की शाम 5 बजकर 34 मिनट पर उनका देहांत हो गया।

corona update- पिथौरागढ़ में 23 नये पाजिटिव केस, गंगोलीहाट में लॉकडाउन बढ़ाने की सलाह दी सीएमओ ने

(Breaking) गोगोई तीन बार असम के मुख्यमंत्री रह चुके थे। 84 साल के गोगोई बीती 25 अगस्त को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था|

तरूण गोगोई के निधन पर तमाम राजनीतिक हस्तियों समेत पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। असम में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है|


(Breaking) प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि तरूण गोगोई एक लोकप्रिय नेता और वरिष्ठ प्रशासक थे, जिन्हें असम और केन्द्र का कई वर्षों का राजनीतिक अनुभव था। इस दुख की घड़ी में मेरी सांत्वना उनके परिवार और समर्थकों के साथ है।

उत्तराखंड का कोरोना (corona) अपडेट- आज मिले 436 नये संक्रमित, 11 की मौ


वहीं राहुल गांधी ने तरूण गोगोई के निधन पर ट्वीट करते हुए कहा कि तरूण गोगोई एक सच्चे कांग्रेसी नेता थे। उन्होंने सभी लोगों और असम के समुदायों को एक साथ लाने में पूरी जिंदगी समर्पित कर दी।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/