ब्रेकिंग : uttarakhand में यहां हुआ corona विस्फोट, एक साथ मिले 25 संक्रमित

uttarakhand में एक बार फिर से coronavirus संक्रमितो की संख्या बढ़नी शुरू हो गयी हैं। क्योंकि uttarakhand की सीमा नेपाल को भी छूती हैं। इस…

uttarakhand में एक बार फिर से coronavirus संक्रमितो की संख्या बढ़नी शुरू हो गयी हैं। क्योंकि uttarakhand की सीमा नेपाल को भी छूती हैं। इस वजह से यहां नेपाल से लोगों का आना जाना भी बड़ी संख्या में होता है और भारत के लोग भी नेपाल जाते हैं। लेकिन आज एक ऐसी खबर सामने आई है जो थोड़ा चिंतित करने वाली है। दरअसल आज नेपाल से आ रहे 25 लोगों coronavirus पाए गए।

कहां मिले coronavirus संक्रमित

मिली जानकारी के अनुसार चंपावत जिले के बनबसा नेपाल बॉर्डर पर नेपाल से आ रही एक बस में आ रहे लोगों की जब जांच की गई, तो 14 लोग यहां coronavirus से संक्रमित मिले। जबकि बनबसा बॉर्डर पर ही अन्य आवागमन में भी 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। बड़ी संख्या में कोरोनावायरस संक्रमितों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन अलर्ट पर आ गया है।

आपको बता दें कि भारत और नेपाल के बीच भारत नेपाल मैत्री बस सेवा चलती है। इसमें हर महीने हजारों लोग ट्रेवल करते हैं। लंबे समय से covid के कारण यह बस सेवा रुकी हुई थी, लेकिन अब एक बार जब फिर से शुरू हुई है तो इसने भारत की चिंताएं बढ़ा दी है।