ब्रेकिंग: कैंची के पास एक घंटा ठप रहा यातायात

कैची अल्मोड़ा मार्ग पत्थर गिरने से जाम अल्मोड़ा। अगर आप अल्मोड़ा और रानीखेत से हल्द्वानी को आ या जा रहे है तो आप जरा संभलकर…


कैची अल्मोड़ा मार्ग पत्थर गिरने से जाम

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा। अगर आप अल्मोड़ा और रानीखेत से हल्द्वानी को आ या जा रहे है तो आप जरा संभलकर जाये। जंगलों में लगी आग के कारण कैंची, भीमताल के आसपास मोटर मार्ग पर जगह जगह पत्थर गिरने से यात्रा जोखिम भरी हो चली है। हालत यह है कि कैंची के पास बार बार पत्थर गिरने से एक यातायात एक घंटा बाधित रहा है। अभी भी बीच बीच में पत्थर गिर रहे हैै। दुपहिया वाहन में सवार लोगों के लिये इस मोटर मार्ग से यात्रा करना खासा जोखिम भरा हो चला है। वही चौपहिया वाहनों के लिये भी खतरा बना हुआ है।

breaking almora haldwani marg jaam

आज सुबह से ही इस मार्ग पर पत्थर गिर रहे थे। 10 बजे के आसपास भारी मात्रा में गिर रहे पत्थरों से राजमार्ग बाधित हो गया और दोनो ओर वाहनों की भारी कतार लग गई। लगभग एक घंटा राजमार्ग में यातायात ठप रहा। एक घंटे बाद ही वाहनों की आवाजाही हो सकी। अभी भी रूक रूककर पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है।