Breaking- द्वाराहाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव में फायरिंग करने वाले 3 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

द्वाराहाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुए बवाल के बाद एक पक्ष की रिपोर्ट पर कार्रवाही करते हुए पुलिस ने तीन लोगो को गिरफ्तार किया…

द्वाराहाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुए बवाल के बाद एक पक्ष की रिपोर्ट पर कार्रवाही करते हुए पुलिस ने तीन लोगो को गिरफ्तार किया है।

भाजपा से ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव लड़ चुकी प्रत्याशी ममता भट्ट के पति कैलाश भट्ट ने दीपक किरौला,सोनू धमेला,गौरव नेगी व अन्य के खिलाफ पुलिस को 15 अगस्त को तहरीर दी थी। तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया था कि 14 अगस्त को आरोपियो ने उनके होटल मे निशाना बनाते हुए उन पर रिवाल्वर से गोली चलाकर हत्या का प्रयास किया।बताते चले कि कैलाश भट्ट की पत्नी ममता भट्ट ने द्वाराहाट ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भाजपा से प्रत्याशी थी। 4 अगस्त को हुए ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ आरती किरौला ने जीत हासिल की थी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने थाना द्वाराहाट में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109/190/191(3),351(3) /352/61(2) में मामला दर्ज किया,इसके बाद एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह, सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल व संभावित विभिन्न स्थानों के लगभग 50 सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन कर कैमरों में दिखाई दे रहे हमलावरों के बारे में सुरागरसी-पतारसी की। आज 16 अगस्त की सुबह पुलिस टीम ने अल्मोड़ा नगर के पास करबला से 200 मीटर बेस अस्पताल रोड से स्कॉर्पियों UK04V7997 में सवार 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस के अनुसार महेन्द्र सिह घनेला का चेहरा देखने पर शस्त्र,रिवाल्वर से फायर करते हुए सीसीटीवी फुटेज मे दिख रहे व्यक्ति से मेल खा रहा है। अल्मोड़ा पुलिस के मीडिया सेल की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि महेन्द्र सिंह घनेला उर्फ सोनू घनेला से घटना मे प्रयुक्त शस्त्र / रिवाल्वर के बारे मे पूछा गया तो उसने बताया कि जब वो लोग वापस हल्द्वानी जा रहे थे तो अचानक भीमताल मे ताल के पास पुलिस चैकिग के चलते उसने वह रिवाल्वर वही ताल में फेक दिया था और इसके बाद तीनो वापस गाड़ी भगाकर पुलिस से बचने के लिए यहां अल्मोडा भाग आये और एकान्त सुनसान जगह पर गाड़ी मे ही सो गए।


गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  1. राहुल रावत पुत्र उम्र- 23 वर्ष निवासी ग्राम फतेहपुर थाना- मुखानी जिला नैनीताल
  2. महेन्द्र सिह घनेला उर्फ सोनू घनेला उम्र- 29 वर्ष निवासी ग्राम पिठोली थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल हाल निवासी विवेक विहार निकट रिलायंश टावर थाना- मुखानी जिला – नैनीताल
  3. कमल पालीवाल उम्र-23 वर्ष निवासी ग्राम पनियाली कटथरिया थाना- मुखानी जिला नैनीताल,
    महेन्द्र सिंह घनेला उर्फ सोनू घनेला का आपराधिक इतिहास
  4. FIR NO 251/16 धारा – 307 IPC चालानी थाना हल्द्वानी
  5. FIR NO 138/21 धारा – 3 उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम चालानी थाना हल्द्वानी
  6. FIR NO 189/16 धारा – 323,504,506 IPC चालानी थाना हल्द्वानी
  7. FIR NO 10/19 धारा – 332,353,427 IPC, धारा 60 आबकारी अधिनियम चालानी थाना भवाली
  8. FIR NO 12/19 धारा – 26 वन अधिनियम चालानी थाना भवाली शामिल

द्वाराहाट पुलिस टीम में ये लोग रहे

  1. थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार
  2. उ0नि0 हरविन्दर कुमार,प्रभारी चौकी बग्वाली पोखर
  3. अपर उ0नि0 भगवान सिंह
  4. हेड कानि0 चन्द्र प्रकाश
  5. कानि0 मनमोहन सिंह
  6. कानि0 नन्द किशोर भट्ट