shishu-mandir

ब्रेकिंग — 6.40 ग्राम स्मैक(smack) के साथ 2 गिरफ्तार

Newsdesk Uttranews
1 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

श्रीनगर(पौड़ी)। पुलिस ने दो लोगों को स्मैक के साथ धर दबोचा। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ऐठाणा रोड सिन्द्री बैण्ड ने तलाशी ​अभियान चलाया।

saraswati-bal-vidya-niketan

चैकिंग के दौरान अविनाश तडियाल पुत्र सते सिंह तडियाल उम्र 28 वर्ष, निवासी कमलेश्वर थाना श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल और अक्षय मिंया पुत्र विक्रम सिंह मिंया उम्र 26 वर्ष निवासी डांग एठाणा थाना श्रीनगर पौड़ी गढवाल को स्मैक के साथ धर दबोचा।

दोनो के पास से क्रमश: 3.30 ग्राम व 3.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनो के खिलाफ श्रीनगर कोतवाली में धारा 8/21 NDPS ACT के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी ने बताया कि पकड़े गये दोनो युवकों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी ली जा रही है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह राणा, कांस्टेबल आनंद प्रकाश, ब्रजमोहन भट्ट,मनोज भट्ट,सुंदर सिंह शामिल रहे।

कृपया हमारे यूटयूब चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw