बेटी की दोनों आंखें फोड़ दी, मां-बेटे को भी मार डाला;ट्रिपल मर्डर की खौफनाक कहानी

झारखंड के गिरिडीह जिले में एक खौफनाक हत्याकांड सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र के बरदौनी गांव में…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

झारखंड के गिरिडीह जिले में एक खौफनाक हत्याकांड सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र के बरदौनी गांव में मंगलवार सुबह एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस जघन्य अपराध के आरोप में मृतका के पति चारो हेंब्रम और ससुर तालो हेंब्रम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

मृतका की पहचान 30 वर्षीय रेणुआ टुडू के रूप में हुई है। उसके साथ ही नौ वर्षीय बेटी सरिता हेंब्रम और छह वर्षीय बेटे सतीश हेंब्रम की भी हत्या कर दी गई। इस हृदयविदारक घटना में बच्ची के साथ जो हुआ, वह दिल दहला देने वाला है। हत्या से पहले उसकी दोनों आंखें फोड़ दी गईं और फिर उसे तालाब में फेंक दिया गया। मां और बेटे की हत्या के बाद उनके शवों को आत्महत्या का रूप देने के लिए गिरिडीह जिले के पनियाय गांव के तालाब किनारे एक पेड़ से लटका दिया गया।

मामले में मृतका के पति चारो हेंब्रम ने बताया कि उसने सोमवार रात अपनी पत्नी को गांव के एक युवक के साथ देखा था, जिससे गुस्से में आकर उसने उसकी पिटाई की थी। इसके बाद पत्नी दोनों बच्चों को लेकर घर से निकल गई थी। अगले दिन उसका शव बेटे के साथ फ