shishu-mandir

सेना के क्रेश हुए चीता हैलीकॉप्टर के दोनों पायलटों के शव हुए बरामद

उत्तरा न्यूज टीम
2 Min Read
Screenshot-5

अरूणांचल प्रदेश में क्रेश हुए सेना के चीता हेलीकॉप्टर में सवार दोनो पायलटों के शव बरामद हो गए है। यह हैलीकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वेस्ट कामेंग जिले के एसपी बी.आर.बोमारेड्डी ने जानकारी दी कि हेलीकॉप्टर हादसे में दोनों पायलट की मौत हो गई है। मारे गए पायलटों की पहचान लेफ्टिनेंट कर्नल वीवीबी रेड्डी और मेजर जयंत ए के रूप में हुई है। दोना पायलटों के शव दुर्घटना स्थल से बरामद हो गए है। आगे की कार्रवाही के लिए दोनो शवों को निकटतम अस्पताल लाया जा रहा है। शाम 4 बजे दोनो पायलटों के शव बरामद हुए है। सेना ने इस मामले की जांच के आदेश दिए है।

new-modern
gyan-vigyan


आज सुबह सेना का एक हैलीकॉप्टर क्रेश हो गया। सुबह के करीब 09:15 बजे सेना के चीता हेलीकॉप्टर का एटीसी से संपर्क टूट गया था। सेना अनुसार पायलटों की तलाश के लिए सेना ने सर्च आपरेशन शुरू किया। आज सुबह सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश के मंडला पहाड़ी इलाके के आसपास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

पीआरओ डिफेंस गुवाहाटी,लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि
सुबह करीब 9:15 बजे अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला के पास आर्मी का चीता हेलीकॉप्टर का एटीसी से संपर्क टूटने की सूचना आई। इसके बाद बोमडिला के पश्चिम में मंडला पहाड़ी इलाके के पास हैलीकॉप्टर के दुर्घटना होने की खबर सामने आई।शाम को दोनों पायलटों के शव बरामद कर लिए गए।


अरुणाचल प्रदेश में पहले भी दुर्घटनाग्रस्त हो चुका है सेना का हेलीकॉप्टर
अक्टूबर 2022 में भारतीय सेना का हैलीकॉप्टर रुद्र (Rudra) दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में सेना के पांच जवान मारे गए थे, जिसमें दो पायलट समेत 5 लोग शामिल थे।
1995 से आज तक अरुणाचल प्रदेश में 14 दुर्घटना हो चुकी है,जिसमें 47 से ज्यादा लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था।