भाजपा के नए जिलाध्यक्ष का अल्मोड़ा में हुआ भव्य स्वागत,अध्यक्ष ने किया वादा सभी को साथ लेकर चलाऐंगे संगठन

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

यहां देखें संबंधित वीडियो

holy-ange-school
भाजपा के नए जिलाध्यक्ष का अल्मोड़ा में हुआ भव्य स्वागत,अध्यक्ष ने किया वादा सभी को साथ लेकर चलाऐंगे संगठन

अल्मोड़ा। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रवि रौतेला का पहली बार अल्मोड़ा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं द्वारा बागेश्वर से आए जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट का भी स्वागत किया गया।

ezgif-1-436a9efdef


तेज बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्वागत के लिए पहुंचे जहां सभी ने अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि सभी को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने हाई कमान का आभार जताते हुए कहा कि जिस उम्मीद के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी दी है उसे पूरा करने का वह भरसक कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि काम करने वाली टीम का निर्माण करना उनका प्रयास रहेगा।

ravi 2

शुक्रवार को कार्यकर्ताओं का रेला उन्हें रिसीव करने क्वारब पुल तक पहुंचा वहां उनकी आगवानी कर उन्हें अल्मोड़ा बाजार और उसके बाद शिखर होटल तक लाया गया। यहां स्वागत समारोह के बाद एक बैठक का आयोजन किया गया जहां नवनियुक्त अध्यक्ष ने सभी को साथ लेकर चलने की बात कही।

भाजपा के नए जिलाध्यक्ष का अल्मोड़ा में हुआ भव्य स्वागत,अध्यक्ष ने किया वादा सभी को साथ लेकर चलाऐंगे संगठन

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष रमेश बहुुगुणा, कैलाश गुरुरानी,रणजीत मेहरा, विनीत बिष्ट, बागेश्वर के अध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट,युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, युवा मोर्चा के अध्यक्ष महेश नयाल, भैरव गोस्वामी, मनीष जोशी, पालिका सदस्य अमित साह मोनू, मनोज जोशी,राजेन्द्र कैड़ा,संजय जोशी,प्रकाश बिष्ट,दर्शन रावत,हरीश कनवाल,लीला बोरा,दीप्ति सोनकर , संजय बिष्ट सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

उत्तरा न्यूज की खबरें व्हाट्सएप पर सबसे पहले पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें| click to like facebook page
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें। click to see videos

must read it

https://uttranews.com/2019/12/13/snowfall-in-almora-nainital/

must read it

https://uttranews.com/2019/12/13/breaking-holiday-declared-here-on-14-december/
Joinsub_watsapp