shishu-mandir

Ranikhet: भाजपा की विजय संकल्प यात्रा पहुंची पर्यटक नगरी, हुआ भव्य स्वागत

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

रानीखेत, 26 दिसंबर 2021- भाजपा की विजय संकल्प यात्रा के रानीखेत नगर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस यात्रा मे केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल व अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र सांसद अजय टम्टा सहित अनेक लोग शामिल थे।

new-modern
gyan-vigyan

विजय चौक दुलीखेत से शुरू हुई विजय संकल्प यात्रा रोडवेज स्टेशन, सदर बाजार, गांधी चौक से होते हुए केएमओयू बस स्टेशन के निकट सभा स्थल पर पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई।
सभा को संबोधित करते केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने अपने संबोधन में केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों से अवगत कराया। साथ ही कहा कि प्रदेश में आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार पुनः बड़े बहुमत के साथ बनने जा रही है।

saraswati-bal-vidya-niketan

कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल ने प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। इस दौरान अनेक वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि रौतेला व संचालन प्रदेश मंत्री पुष्कर काला द्वारा किया गया। इससे पूर्व विजय संकल्प यात्रा का भतरोजखान व ताडीखेत पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

इस मौके पर केंद्रित रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल, अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र सांसद अजय टम्टा प्रदेश मंत्री पुष्कर काला, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, यात्रा संयोजिका रेनू अधिकारी, विधानसभा प्रभारी गोविंद पिलखवाल, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जिला महामंत्री प्रेम शर्मा नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल, त्रिलोक भंडारी, आनंद बुधानी छावनी परिषद पूर्व उपाध्यक्ष मोहन नेगी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने विजय संकल्प यात्रा में मिले अपार जनसमर्थन पर सभी का आभार जताया।