राजेन्द्र कैड़ा के बीजेपी उपाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ता गदगद,किया भव्य स्वागत

राजेन्द्र कैड़ा के बीजेपी उपाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ता गदगद,किया भव्य स्वागत

IMG 20200215 214615

अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख राजेन्द्र कैड़ा (राजू कैड़ा) को अल्मोड़ा जिले का उपाध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ता गदगद हैं.
आज सोमेश्वर में मंडल कमेटी के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई.

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25
IMG 20200215 214632


पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र कैड़ा को बधाई देते हुए उन्हें जिला कमेटी में मिली जिम्मेदारी को क्षेत्र का कार्यकर्ताओं का सम्मान बताया.

prakash ele 1
pramod nainwal


मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी ने कहा कि राजेंद्र कैड़ा पार्टी के ऊर्जावान और निष्ठावान कार्यकर्ता हैं. और इस जिम्मेदारी से संगठन को और मजबूती मिलेगी.

kaumari 1


जबकि नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष कैड़ा ने कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 के लिए अभी से बूथ स्तर पर सरकार और पार्टी के कार्यों और नीतियों को पहुंचाने की अपील की. उन्होंने कहा कि पार्टी आम कार्यकर्ता का सम्मान करती है यही पार्टी का मुख्य पहचान है. उन्होंने यह जिम्मेदारी देने के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार भी जताया.

medical hall

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष पुष्कर मेहता, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष उमेश मेहरा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पवन जोशी, सुरेश बोरा, प्रमोद कुमार आर्य, प्रकाश जोशी, भुवन पांडेय, चंदन बोरा, प्रकाश भंडारी, भरत भाकुनी, दीवान बोरा, ठाकुर सिंह नयाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे.

उत्तरा न्यूज की फीड व्हटशप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर ‘फीड’ लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/www.uttranews व न्यूज ग्रुप https://www.facebook.com/groups/766534536785751 से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें.
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube चैनल को सबस्क्राइब करें https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़े https://t.me/s/uttranews1

metro restaurent