shishu-mandir

जिला पंचायत अध्यक्ष पद का नामांकन आज,अभी तक भाजपा घोषित नहीं कर पाई प्रत्याशी कार्यकर्ता असमंजस में

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

उत्तरा न्यूज अल्मोड़ा:- जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कुछ ही देर बाद शुरू होने वाला है| लेकिन सत्ता पर काबिज बीजेपी यहां जिलापंचायत अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी की घोषणा ही नहीं कर पाई है|

saraswati-bal-vidya-niketan

बीजेपी के इस अनिर्णय की स्थिति से कार्यकर्ता हैरान हैं,और इसे नैतिक ऱूप से पिछड़ने का संकेत मान रहे हैं,इस बीच समर्थक फेसबुक पर अपने प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने की देर रात से ही कोशिश में जुटे हैं|

अल्मोड़ा जिले से सरकार में एक मंत्री, व डिप्टीस्पीकर शामिल हैं,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का गृहक्षेत्र भी यही जिला है| ऐसे में प्रत्याषी चयन अभी तक नहीं हो पाना कई सवालों को जन्म दे रहा है|

प्रभारी केदार जोशी की मौजूदगी में शुक्रवार आधी रात तक बैठक चली लेकिन कोई निर्णय नहीं निकल पाया| यहां युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश नयाल व धनसिंह रावत दो मुख्य दावेदार हैं|

कांग्रेस चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है, निर्दलीय नामांकन कराने की बात कर चुके हैं सत्ताधारी दल का इस कदर पिछड़ना कई सवालों को जन्म दे रही है| क्या बीजेपी इस चुनाव में संख्याबल से दूर हो गई है या चुनाव फतह करना उसके बस में नहीं या फिर गुटबाजी सारा खेल खराब कर रही है यह बात अब सवालों के रूप में कार्यकर्ता ही उठाने लगे हैं|
खैर आज नामांकन का आखिरी दिन है बीजेपी को आज तय करना ही होगा लेकिन टिकट वितरण को लेकर अब तक के घटनाक्रम में बीजेपी काफी हद तक पिछड़ती दिख रही है|