भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा कि यूपी में बीजेपी को वोट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से मिला, योगी आदित्यनाथ के नाम पर नहीं।
निशिकांत दुबे ने कहा के जब 2017 में योगी मुख्यमंत्री बने तो लोगों को उनका नाम भी नहीं पता था। लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर बीजेपी को वोट दिया। उन्होंने कहा कि आज भी जनता मोदी को ही वोट करती है।
इंटरव्यू में सवाल किया गया की लेकिन लोग योगी आदित्यनाथ को बहुत पसंद करते हैं तो दुबे ने कहा कि पसंद का तो क्या कह सकते हैं पसंद तो कई लोग आ रहे हैं। पसंद हिमंता बिस्वा सरमा भी आ रहे हैं, पसंद तो देवेंद्र फडणवीस भी आ रहे हैं।
पसंद तो गृह मंत्री अमित शाह भी आ रहे हैं। आपको कल्पना भी नहीं है। अमित शाह ने 370, 35ए, को खत्म किया। उन्होंने नक्सलवाद को खत्म किया।
इसके बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का कहना है कि आज की तारीख में बीजेपी इतनी बड़ी पार्टी बनी तो इसका पूरा श्रेय उस समय के अध्यक्ष को जाता है अगर यूपी में आज तक बीजेपी ने सबसे बड़े जीत हासिल की है तो वह 2014 का चुनाव था।
उस समय अमित शाह पार्टी के इंचार्ज थे। हमारी पार्टी में बहुत टैलेंट है यहां टैलेंट की कोई कमी नहीं है।
निशिकांत दुबे ने कहा कि योगी आज सीएम हैं और दिल्ली में जगह खाली नहीं है। 20-25 साल बाद क्या स्थिति होगी ये कोई नहीं जानता है। 20 साल राजनीति में बहुत लंबा होता है।