shishu-mandir

भाजपा जिला कार्यसमिति शनिवार को जलना में मोर्चा स्तर के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि करेंगे शिरकत

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

अल्मोड़ा- भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक शनिवार को लमगड़ा के जलना में होगी | बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष व केएमवीएन अध्यक्ष केदार जोशी व लोकसभा संयोजक दानसिंह रावत कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे | यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल ने बताया कि कार्यसमिति में जिलास्तरीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के जिलाध्यक्ष ,मंडल अध्यक्ष ,विधायक, ब्लाँक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहेंगे | बैठक प्रात: 10 बजे से शुरू होगी |