डीडीहाट से भाजपा प्रत्याशी चुफाल ने कराया नामाकंन

उत्तरा न्यूज टीम
1 Min Read

पिथौरागढ़। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने बृहस्पतिवार को डीडीहाट में नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में भाजपा ने जो वादे किये थे वह पिछले पांच सालों में पूरे किये गए हैं।

वह इस बीच जहां भी क्षेत्र में जा रहे हैं बड़ी संख्या में कांग्रेसी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।


उन्होंने कहा कि लोगों का फिर से यही मन है कि प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार लानी है, क्योंकि केंद्र में भी भाजपा की सरकार है और डबल इंजन से विकास के कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे

। इसलिए डीडीहाट सहित पूरे प्रदेश की जनता फिर से भाजपा की सरकार लाने चाहती है। गौरतलब है कि लगातार पिछले 25 सालों से डीडीहाट सीट से विधायक चुने जाते रहे चुुफाल छक्का मारने के इरादे से चुनाव मैदान में हैं।

डीडीहाट मंे इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष बीरेंद्र वल्दिया, नगरपालिका पिथौरागढ़ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश देवलाल, जिला महामंत्री महिमन कन्याल, हैप्पी पांडेय सहित पार्टी के जिला व स्थानीय स्तर के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।