Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Billionaire: धार के स्कूल संचालक के अकाउंट में आए 2817 करोड रुपए, बन गया अरबपति, जानिए पूरी सच्चाई

धार जिले के धामनोद नगर से एक ऐसी खबर सामने आई है, इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है और संचालक को…

धार जिले के धामनोद नगर से एक ऐसी खबर सामने आई है, इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है और संचालक को तो काफी उत्साहित कर दिया। नगर के जाने-माने नोटरी वकील और प्राइवेट स्कूल के संचालक विनोद डोंगले के डिमैट अकाउंट में अचानक से 2817 करोड रुपए आ गए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

यह घटना 24 अक्टूबर की है जब विनोद डोंगल ने अपने एनजे डिमैट अकाउंट में लॉगिन किया, तो उन्होंने देखा कि उनके खाते में हर्सिल एग्रो लिमिटेड कंपनी के 1312 शेयर, प्रति शेयर 2 करोड़ 14 लाख 74 हजार रुपए की कीमत पर दर्ज थे।

इस तरह कुल वैल्यू 28 अरब 17 करोड़ 41 लाख 29 हजार 408 रुपए दिख रही थी।


इतनी बड़ी रकम देखकर विनोद को पहले तो विश्वास नहीं हुआ लेकिन कुछ छोड़ो के लिए उन्हें लगा जैसे उनकी किस्मत ने करवट ले ली है लेकिन कुछ ही देर बाद सच्चाई सामने आ गई। यह सब एक टेक्निकल खराबी की वजह से हुआ था। शेयर की वैल्यू जल्द ही अपने मूल भाव पर लौट आई।

इस पूरे किस्से के बाद विनोद मुस्कुराते हुए बोले कि मेरे खाते में 2817 करोड रुपए देखना भी एक सपने जैसा था जो आज भले ही कुछ मिनट के लिए सही लेकिन पूरा हो गया।


इस अनोखी घटना के बाद धामनोद नगर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। लोग मज़ाक में कहने लगे। “भले सपने में ही सही, पर एक दिन के लिए अरबपति तो बन ही गए! भले ये रकम कुछ देर की मेहमान थी, लेकिन इस घटना ने नगरवासियों को हैरानी, हंसी और जिज्ञासा से भर दिया।