बिजली उपभोक्ताओं के मोबाइल पर आएगा बिल , रजिस्ट्रेशन को लेकर चलेगा अभियान

बिजली उपभोक्ताओं को जल्द ही और बेहतर तरीके से अपने बिल की सूचना प्राप्त हो सकेगी। जिसके लेकर राज्यभर में यूपीसीएल उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर…

बिजली उपभोक्ताओं को जल्द ही और बेहतर तरीके से अपने बिल की सूचना प्राप्त हो सकेगी। जिसके लेकर राज्यभर में यूपीसीएल उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर अपडेट करने जा रहा है। यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि मई में 791 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष निगम ने 819 करोड़ राजस्व वसूली की गई है।

उन्होंने सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए खंडवार राजस्व लक्ष्य के सापेक्ष वसूली को मेगा कैंप, शिविर लगाने के निर्देश दिए। जिन लोगो ने बिल नहीं दिया है, उनको नोटिस जारी करते हुए वसूली करने के लिए कहा गया है।।अधिकारियों को अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर अपने मुख्यालय में उपस्थित रहते हुए राजस्व वसूली की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने ये भी कहा कि उपभोक्ताओं को मोबाइल पर बिल की सूचना नहीं आ रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इसके लिए ऑनलाइन सर्विसेज का लाभ अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को पहुंचाने, ऑनलाइन माध्यम से राजस्व में बढ़ोतरी, उपभोक्ताओं को बेहतर कनेक्टिविटी देने की जरूरत है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह बिजली संबंधी शिकायतों को यूपीसीएल की ओर से आयोजित किए जा रहे मेगा शिविरों में लेकर जाएं, ताकि समयबद्ध समाधान हो सके।