बड़ी खबर- उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ तहरीर, यह है मामला

उत्तरा न्यूज टीम
1 Min Read

देहरादून। नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के हर घर तिरंगे के लेकर दिए बयान पर बवाल मच गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हल्द्वानी में तिरंगा यात्रा के दौरान बयान दिया था कि जिस घर तिरंगा नही होगा उसका विश्वास नहीं कर सकते। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद भट्ट के खिलाफ अधिवक्ता देवेंद्र सिंह राणा की ओर से देहरादून की धारा चौकी में तहरीर दी गई है। बताते चलें कि राणा कांग्रेस कार्यकर्ता भी हैं।

हालांकि भट्ट ने बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि उनकी टिप्पणी केवल पार्टी कार्यकर्ताओं के संदर्भ में थी। कहा कि मेरा यह विश्वास है कि जो भी व्यक्ति इस देश के लिए महसूस करता है, घर पर तिरंगा लगाने से हिचकेगा नही।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के विवादित बयान पर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी आदि ने बीजेपी पर हमला बोला दिया था। उन्होंने भट्ट से माफी मांगने की अपील की थी। बताते चलें कि केंद्र सरकार ने आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इस अभियान की शुरुआत की है जिसके तहत सरकार ने लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की है।