Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

बिग ब्रेकिंग: गुलदार ने अब मजदूर को बनाया अपना ​शिकार— जंगल में पड़ा मिला शव, मची दहशत

गुलदार ने अब मजदूर को बनाया अपना ​शिकार

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

डेस्क। उत्तराखंड में मानव—वन्यजीव संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिनों टिहरी में महिला को मौत के घाट उतारने के बाद अब गुलदार ने हरिद्वार के भेल क्षेत्र में एक मजदूर को अपना निवाला बना डाला। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।


घटना बीती देर रात की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हेतमपुर निवासी सुखराम हरिद्वार में मजदूरी करता था। अन्य दिनों की तरह वह देर रात घर को वापस गया। लेकिन रात को घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी ढूढ़ खोज की। लेकिन सुखराम का कुछ भी पता नहीं लग सका।

परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ​पुलिस की खोजबीन के दौरान भेल क्षेत्र के सेक्टर 5 स्थित जंगल में सुखराम का क्षत—विक्षत शव बरामद हुआ। शव को देख परिजनों की चीख पुकार निकल पड़ी।

सूचना पर वन विभाग की टीम घटनास्थल पहुंची। जिसके बाद टीम ने आस पास के जंगल में कई घंटों तक कांबिंग कर गुलदार की तलाश का प्रयास किया लेकिन गुलदार कहीं नजर नहीं आया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में गुलदार की गतिविधि बढ़ते जा रही है। जिससे लोागों का जीना दुभर हो गया है।

गौरतलब है कि बीते दिनों टिहरी जिले के धारी गांव में घास काटने जंगल गई एक महिला को गुलदार ने अपना निवाला बनाया था। मृतका के पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है। जबकि तीन बच्चों के भरण पोषण का भार अकेले मृतका पर था। इस दर्दनाक घटना से मृतका के गांव में मातम पसरा हुआ है।

उत्तरा न्यूज की फीड व्हाट्सएप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें…….