shishu-mandir

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड की पूर्व डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य का निधन

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

डेस्क। उत्तराखंड व देश की पहली महिला डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य का सोमवार देर रात निधन हो गया है। वह लंबे समय से अस्वस्थ्य चल रही थी। उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।
कंचन चौधरी 1973 बैच की IPS अधिकारी थी। उन्हें किरण बेदी के बाद देश की दूसरी महिला आईपीएस अधिकारी तथा एक राज्य की पुलिस महानिदेशक बनने वाली पहली महिला का गौरव प्राप्त है। ​1989 में लम्बी और मेधावी सेवाओं तथा 1997 में प्रतिष्ठित सेवाओं के लिए उन्हें ‘राष्ट्रपति पदक’ भी मिल चुका है। साथ ही 2004 में उन्हें हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन और उत्कृष्ट महिला प्राप्तकर्ता के लिए राजीव गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2007 में सेवानिवृत्त होने के बाद कंचन चौधरी ने 2014 लोस चुनाव में आम आदमी पार्टी से ​हरिद्वार लोस सीट चुनाव लड़ा। 31 अक्तूबर 2007 को वे पुलिस महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुईं। जब भी महिला सशक्तिकरण की बात आती है तो कंचन चौधरी का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। उत्तराखंड पुलिस ने उनके निधन की जानकारी अपने फेसबुक पेज पर जारी की है। कंचन चौधरी के निधन पर उत्तराखंड पुलिस परिवार ने उनके परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उत्तराखंड पुलिस में उनके द्वारा दिए गए अभूतपूर्व योगदान को याद किया है।

new-modern
gyan-vigyan