काला सोमवार— खाई में गिरी कार,पांच की मौत,एक ही गांव के थे सभी मृतक

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

उत्तरा न्यूज डेस्क— उत्तराखंड के चमोली जिले के खाल पैणी कुजासु मोटरमार्ग पर एक कार खाई में गिर गई,हादसे में दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत, सभी मृतक एक ही गांव के हैं।

पुलिस की जानकारी के अनुसार शाम 7:30 PM पर पोखरी- कुजासु मोटर मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसमे 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।वाहन संख्या- UK 11 TA 3445 से यात्रा कर रहे थे। इस दुर्घटना पर क्षेत्रीय विधायक महेन्द्र भट्ट, पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी, पोखरी सलना वार्ड से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी भंडारी, थराली विधायक मुन्नी देवी, कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डाॅ अनुसूया प्रसाद मैखुरी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुख: व्यक्त किया। और सरकार से मृतकों के परिवार को मुआवजा देने का मांग की है।


यह है सड़क हादसे के मृतको की सूची
1- हेमा देवी पत्नी कुलदीप सिंह उम्र 32 वर्ष ग्राम कुजासु
2- बिन्दु देवी पत्नी रमेश सिंह उम्र 30 साल ग्राम कुजासु
3- सुरेंद्र सिंह पुत्र रतन सिंह उम्र 72 वर्ष ग्राम कुजासु
4- नंदन सिंह पुत्र आलम सिंह उम्र 80 वर्ष ग्राम कुजासु
5- सोहन सिंह पुत्र श्री रघुवीर सिंह उम्र 42 वर्ष ग्राम कुजासु