shishu-mandir

Pithoragarh- बिना कारण नौकरी से हटाने को लेकर भोजन माताओं में रोष

editor1
2 Min Read
Screenshot-5

जिलाधिकारी से मिलकर की न्याय की गुहार और प्रकरण की जांच की मांग

new-modern
gyan-vigyan

पिथौरागढ़। गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पिथौरागढ़ में भोजन माता संगीता सार्की को बिना कारण नौकरी से हटाए जाने से भोजन माता यूनियन में आक्रोश व्याप्त है। यूनियन के पदाधिकारी सोमवार को जिलाधिकारी से मिले और भोजन माता की शीघ्र बहाली की मांग की। साथ ही बहाली नहीं होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी।

यूनियन अध्यक्ष जानकी भंडारी के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिलीं भोजन माताओं ने कहा कि जीजीआईसी में विगत 5 साल से भोजन माता का कार्य कर रही संगीता सार्की के साथ अन्याय हुआ है। उसके लिए अब तीन बेटियों और एक बेटे का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है।

जिला अध्यक्ष जानकी ने कहा कि शीघ्र ही मामले की जांच कर प्रकरण के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए और सम्मानजनक तरीके से संगीता को उसका हक दिया जाए। उन्होंने कहा कि संगीता को न्याय नहीं मिला तो भोजन माता संगठन धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएगा।
वहीं जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने कहा कि उन्हें थोड़ा समय दीजिए वह इस मामले को स्वयं देखेंगे।

जिलाधिकारी से मिलने वालों में यूनियन सचिव सुनीता जोशी, उपाध्यक्ष रेनू भंडारी, कोषाध्यक्ष सरोज कापड़ी, सुमित्रा बोहरा, सुनीता बिष्ट, बसंती खत्री, शांति चंद, कमला पंत, हरिप्रिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजू टम्टा, रेनू पुनेठा, लक्ष्मी शर्मा शामिल थीं।