भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग 12 घंटे बाद हुआ शुरू ,मलबा हटाने के बाद शुरू किया गया यातायात

भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार को 12 घंटे के बाद जाकर खुला। दो मशीनों से यहां मालवा हटाया गया। इसके बाद फिर से यातायात सुचारू…

भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार को 12 घंटे के बाद जाकर खुला। दो मशीनों से यहां मालवा हटाया गया। इसके बाद फिर से यातायात सुचारू रूप से संचालित किया गया, जिससे अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, डीडीहाट, रानीखेत, द्वाराहाट, धारचूला और हल्द्वानी की तरफ आने जाने वाले यात्रियों को राहत मिली।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

खैरना पुलिस ने सड़क के दोनों और लगे वाहनों की कतार को बारी-बारी से छोड़ा। कैंची धाम के एसडीएम वीसी पंत का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से इस मार्ग का यातायात डायवर्ट कर दिया गया था। अब हाईवे खुलने से यातायात फिर से पहले की तरह सुचारू रूप से चलाया जा रहा है।