shishu-mandir

भतरौजखान पुलिस ने पोक्सो एक्ट के अंतर्गत 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार

उत्तरा न्यूज टीम
1 Min Read
Screenshot-5

अल्मोड़ा। भतरौजखान पुलिस ने पोक्सो एक्ट के अंतर्गत 02 आरोपियों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार दिनांक- 30.01.2023 को भतरौजखान निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग बहिन के साथ आरोपी हसराम व सदराम द्वारा दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में थाना भतरौजखान में तहरीर दी गयी।

new-modern
gyan-vigyan

तहरीर के आधार पर नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध थाना भतरौजखान में भादवि व पोक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं में तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया।

एसएसपी अल्मोड़ा ने मामले का तत्काल संज्ञान लेकर नाबालिग बालिका से सम्बन्धित अभियोग की विवेचना महिला उपनिरीक्षक मोनी टम्टा को सुपुर्द करते हुए सीओ रानीखेत व थानाध्यक्ष भतरौजखान को टीम गठित कर नामजद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा के निर्देशन में थानाध्यक्ष भतरौजखान निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी।

पुलिस टीम द्वारा दोनों वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु ठोस सुरागरसी-पतारसी व सूचना संकलन कर अभियुक्त हसराम व सदराम को आज दिनांक- 01.02.2023 को चौड़ी घट्टी भतरौजखान से गिरफ्तार कर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।