खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now
राजस्थान। कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा लगातार जारी है। आज शुक्रवार को मात्र 100वें दिन में प्रवेश कर गई है। इस दौरान आम जनता से लेकर अनेक हस्तियां इसमें शामिल हो रही है। कल यात्रा राजस्थान के दौसा पहुंची जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक किसान के घर रुके।
इस दौरान उन्होंने हाथ से चलने वाली मशीन से चारा काटते हुए किसानों की समस्याओं को समझा। उन्होंने यात्रा में शामिल खिलाड़ियों, किसानों और अन्य वर्गों के लोगों से भी बातचीत की। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर तस्वीर साझा करते हुए कहा कि असली भारतगांव में ही बसता है।
बताते चलें कि गुरुवार को यात्रा में मुक्केबाज स्वीटी बूरा और भारतीय राष्ट्रीय कबड्डी टीम के कप्तान दीपक भी शामिल हुए। राहुल गांधी ने कहा कि मैं आज भारत के खेल जगत के सुपरस्टार्स के साथ चलने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इन चैंपियंस ने भारत को गौरव दिलाने के लिए अपना पसीना और खून दिया है।