राजस्थान में भजन लाल शर्मा होंगे मुख्यमंत्री, पहली बार विधायक बनते ही मिली अहम जिम्मेदारी

राजस्थान में बीजेपी ने मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया है। अब राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा होंगे। इसको लेकर जयपुर में विधायक दल…

राजस्थान में बीजेपी ने मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया है। अब राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा होंगे। इसको लेकर जयपुर में विधायक दल की बैठक में फैसला लिया गया।

भजन लाल शर्मा सांगानेर के विधायक है, वह मूल रूप से भरतपुर निवासी है। वह संगठन में लंबे समय से कार्यरत है। वह प्रदेश महामंत्री के तौर पर कार्य करते रहें है। बीजेपी ने उन्हें पहली बार जयपुर की सांगानेर जैसी सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ाया।


सांगानेर सीट भाजपा का गढ़ कही जाती है। भजन लाल शर्मा ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से शिकस्त दी थी।