अभी अभी उत्तराखंड पिथौरागढ़

भगत के बयान को महिलाओं का अपमान बताया, भाजपा का पुतला फूंका

Bhagat's statement as an insult to women

खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now

पिथौरागढ़। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला उत्पीड़न और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक बंशीधर भगत के महिलाओं को लेकर कथित अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला फूंका।

new-modern-public-school.jpg new.jpg


बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय के सिल्थाम तिराहे आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर ने कहा कि भाजपा एक ओर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, दूसरी और भाजपा के नेता महिलाओं का अपमान व उत्पीड़न करते हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत लक्ष्मी, दुर्गा का नाम लेकर पटाने की बात कहते हैं। यह भाजपा की कथनी व करनी का फर्क बताया है और उसके नेताओं का मानसिक दिवालियापन दर्शाता है।

Chardham Yatra Ad Hindi (3)_page-0001

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा में नैतिकता नाम की चीज बची है तो विधायक बंशीधर भगत से इस्तीफा लेना चाहिए।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी ने कहा कि पूरे प्रदेश में महिला उत्पीड़न की घटनाएं सामने आ रही हैं। आए दिन भाजपा, संघ नेताओं के महिला विरोधी और उनका अपमान करने वाले बयान, इनकी महिला विरोधी मानसिकता को उजागर करते हैं।

इस दौरान भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष दीपक बेलाल, त्रिलोक बिष्ट, रोहन सौन, अभिषेक बोहरा, निर्मल सौन, भूप्पी ऐर, नारायण कोहली, बहादुर सामन्त, राकेश कुमार, कार्तिक खर्कवाल, भुवन, गिरीश भट्ट, देवराज, राहुल, मनोज कुमार मौजूद थे।

यह भी पढ़े   शिक्षा में सृजनशीलता का प्रश्न और मौजूदा व्यवस्था भाग 17

Related posts

जापान के प्रधानमंत्री अगस्त में परमाणु सम्मेलन में भाग लेंगे

Newsdesk Uttranews

पिथौरागढ़ पुलिस ने नाबालिक से दुराचार/अपहरण के आरोपी को घाट चौकी के पास से किया गिरफ्तार

Newsdesk Uttranews

बिहार : द्वारपूजा के समय गिरा छज्जा, 2 की मौत

Newsdesk Uttranews