Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

चिकन खाते समय आप भी बरतें सावधानी, एक युवक की हुई मौत, परिवार सदमे में

चिकन खाते समय सावधानी बरतनी चाहिए अन्यथा जान भी जा सकती हैं। ऐसा ही कुछ मामला सामने आया है तेलंगाना से , यहां राजन्ना सिरसिला…

चिकन खाते समय सावधानी बरतनी चाहिए अन्यथा जान भी जा सकती हैं। ऐसा ही कुछ मामला सामने आया है तेलंगाना से , यहां राजन्ना सिरसिला जिले में एक ऑटो चालक की गले में चिकन की हड्डी फंसने से मौत हो गई। यह मामला येल्लारेड्डीपेट मंडल के गोलापलिलो से सामने आया। युवक की मौत के बाद परिजन गहरे सदमें में है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

मृतक युवक के परिवार में दो बेटियां और पत्नी हैं। ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। अब उनकी मौत के बाद परिवार में संकट छा गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि गोलापल्ली स्थित केसीआर डबल बेडरूम कॉलोनी में रहने वाले 45 साल के सुरेंद्र ट्रॉली ऑटो चलाकर अपने परिवार को पालते थे। रविवार को वह घर पर ही थे और उन्होंने चिकन बनाया था।दोपहर में घर पर साथ बैठकर खाना खाते समय सुरेंद्र के गले में चिकन की एक हड्डी फंस गई।

जिससे उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी और उनका दम घुटता गया काफी देर तक जब हड्डी उनके गले में अटकी रही तो उनकी मौत हो गई। अब सुरेंद्र की मौत से उनकी पत्नी और बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है।

इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जब खाना खाते समय गले में खाना अटकने से सांस लेने में तकलीफ हुई और फिर दम घुटने से मौत हो गई।

ऐसे में खाना खाते समय ध्यान रखने की जरूरत होती है, जिससे इस तरह की नौबत न आए। इसलिए खाना खाते समय बोलने के लिए भी मना किया जाता है, क्योंकि बोलते समय खाना श्वास नली (windpipe) में जा सकता है और सांस लेने में दिक्कत हो सकती हैं।