Watermelon Adulteration:हो जाए सतर्क मंडी में बिक रहे हैं इंजेक्शन वाले तरबूज, जाने कैसे करें उनकी पहचान

Watermelon Adulteration: तरबूज का लाल होना उसके पक्के होने की पहचान होता है लेकिन अब यह लाल रंग लोग मुनाफा के लिए तरबूज में डाल…

Watermelon Adulteration: तरबूज का लाल होना उसके पक्के होने की पहचान होता है लेकिन अब यह लाल रंग लोग मुनाफा के लिए तरबूज में डाल रहे हैं। जिसकी वजह से तरबूज जहर की तरह हो गया है। तरबूज कर रंग लाल करने के लिए इसमें इंजेक्शन की मदद से लाल डाई लगाई जा रही है। आपको बताते हैं कि सही तरबूज की पहचान कैसे करें

How to check watermelon adulteration: गर्मियां शुरू हो गई और बाजार में तरबूज और खरबूज ठेले पर खूब मिलने लगे हैं। इन तरबूजों को खरीदते वक्त अक्सर हम ठेले वाले से के सवाल पूछते हैं कि यह मीठा होगा ना लाल होगा ना? इस सवाल के जवाब में आपको हमेशा हां सुनने को मिलता है लेकिन जब आप घर जाकर इसे काटते हैं तो यह गारंटी नहीं होती की अंदर से तरबूज कैसा निकलेगा। हो सकता है यह जहर हो आजकल बाजार में इंजेक्शन वाले तरबूज धड़ल्ले से बिक रहे हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इनमें इंजेक्शन डालकर रातों-रात इन्हें लाल किया जाता है लेकिन इससे कैंसर जैसी बीमारी भी पैदा होती है।
तरबूज का लाल रंग उसके पैक होने की पहचान होती है लेकिन कई बार ज्यादा दाम कमाने के चक्कर में बाजार में लोग तरबूजों में इंजेक्शन लगाकर बेचते हैं।  FSSAI के अनुसार तरबूज को लाल करने के लि‍ए उनके अंदर इंजेक्शन से एरिथ्रोसिन केमिकल डाला जाता है। ये एक लाल डाई जैसी चीज है, जिसे मिठाई, कैंडी, ड्रिंक्स में मिलाया जाता है। हालांकि सरकारी मानकों के अनुसार ये केम‍िकल फलों में इस्‍तेमाल नहीं क‍िया जाना चाहिए। आज हम आपको 3 ऐसे तरीके (3 Ways to check watermelon adulteration) बता रहे हैं, जिनसे आप ऐसे इंजेक्‍शन वाले तरबूजों को न केवल पहचान सकते हैं।
बल्‍कि इस जहर से अपने परिवार को बचा भी सकते हैं।

1.अक्सर हम चमकदार पूरा हरा तरबूज खरीदते हैं लेकिन आपको पीले धब्बे वाला तरबूज खरीदना चाहिए क्योंकि जो तरबूज उगाए जाते हैं।वह अक्सर जमीन के अंदर रहते हैं और उनके निचले हिस्से पर अक्सर ऐसा पीला धब्‍बा पड़ जाता है।

2. जब भी आप तरबूज घर पर लाएं, उसे काट कर देखें. अगर इस तरबूज में अंदर एक बड़ा क्रैक नजर आए, तो आप समझ लें ये तरबूज खाने लायक नहीं है। जब तरबूज में इंजेक्‍शन लगाया जाता है, तब ही उसमें ऐसा क्रैक नजर आता है।

3. जब भी तरबूज घर पर आए तो उसका छोटा टुकड़ा पानी में डालकर देखें अगर पानी तुरंत लाल हो जाए तो समझ जाएं कि इसमें इंजेक्शन मिला हुआ हैĺ. इसके अलावा FSSAI के अनुसार तरबूज को काटने के बाद एक रुई उसके ऊपर लगाएं।अगर रुई का रंग लाल हो जाए तो समझ लें कि ये तरबूज केम‍िकल डालकर पकाया गया है

एरिथ्रोसिन केम‍िकल वाला तरबूज खाने के नुकसान
अगर आप एरिथ्रोसिन केम‍िकल से युक्‍त तरबूज खाते हैं तो आपको जी म‍िचलाना, उल्‍टी, बेचैनी, भूख न लगना जैसी परेशानी हो सकती है।यदि आप लंबे समय तक एरिथ्रोसिन का सेवन कर रहे हैं तो इससे थायराइड जैसी बीमारी तक हो सकती है।