लापरवाही:- बेस अस्पताल की ओटी हुई पानी पानी,अंदर कमरों तक घुसा बारिश का पानी

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read
jagesha advt 1 1
3
Screenshot-5

अल्मोड़ा:- गुरुवार की रात हुई तेज बारिश से बेस अस्पताल में बारिश का पानी निर्माण सामाग्री को मलबे में तब्दील कर अस्पताल के ओटी में घुस गया|
आँपरेशन थेयटर में पानी घुस आने से शुक्रवार को बेस अस्पताल में आँपरेशन प्रभावित रहे,सुबह से ही कर्मचारी ओटी की सफाई करने में लगे हुऐ है|

holy-ange-school
4

बेस अस्पताल के सीएमएस डा. एचसी गड़कोटी ने परिसर में निर्माण कार्य कर रही यूपी निर्माण निगम की लापरवाही को दोषी बताया है| उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों के मलवे को आस पास ही फैंका जा रहा है|इस कारण बारिश का पानी ओटी सहित कई कक्षों में घुस रहा है| सुबह कर्मचारी जब ड्यूटी पर पहुंचे तो वहां का नजारा देख चौंक गए आँपरेशन थेयटर में बारिश का कीचड़युक्त पानी कमरों में घुस गया था, इसे साफ करने में ही कर्मचारियों को काफी वक्त लगा|

ezgif-1-436a9efdef
2
Joinsub_watsapp