इस परिवार को लगातार 15 वें साल पंचायत संभालने की जिम्मेदारी दी जनता ने, इस बार बसंत जोशी बने ग्राम प्रधान

इस परिवार को लगातार 15 वें साल पंचायत संभालने की जिम्मेदारी दी जनता ने, इस बार बसंत जोशी बने ग्राम प्रधान

IMG 20191022 WA0053

उत्तरा न्यूज अल्मोड़ा:- पंचायत प्रतिनिधि के रुप में पंचायतों की जिम्मेदारी मिलना केवल एक मौका नहीं है यदि जनता का विश्वास बना रहे तो जनता उसे बार बार मौका देती है|

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

धौलादेवी के मेलगांव निवासी बसंत जोशी को गांव व क्षेत्र की जनता ने 15 सालों से लगातार सेवा का मौका दिया है| बसंत जोशी इस बार गांव से प्रधान चुने गए हैं| उनके साथ ही चार प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था| बसंत ने 146 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंदी खष्टी देवी को 85 मतों से पराजित किया|

IMG 20191022 WA0050

इससे पूर्व बसंत जोशी की भाभी 2008 में काभड़ी क्षेत्र पंचायत सीट से बीडीसी सदस्य चुनी गई और 2014 में अपने गांव मेलगांव से ग्राम प्रधान बनी, इस बार जनता ने इसी परिवार से बसंत जोशी को मौका दिया है| बसंत ने गांव के सभी मतदाताओं का आभार जताते हुए गांव के समग्र विकास के लिए प्रयासरत रहने की बात कही है| बसंत के चुनाव जीतने पर उनके समर्थकों में भी खुशी की लहर है|