shishu-mandir

Bank Holidays in October 2021 अक्टूबर में महीने में 20 दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़े पूरी खबर

Newsdesk Uttranews
6 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

Bank Holidays in October 2021: अगर आपने अक्टूबर महीने में बैंक के काम निपटाने है तो इस खबर को जरूर पढ़ ले क्योंकि पूरे देश के सभी हिस्सों में कुल मिलाकर 20 दिन बैंक बंद रहेंगे।

saraswati-bal-vidya-niketan


आरबीआई ने 2 अक्टूबर, 6 अक्टूबर, 7 अक्टूबर, 12 अक्टूबर, 13 अक्टूबर, 14 अक्टूबर, 15 अक्टूबर, 16 अक्टूबर, 18 अक्टूबर, 19 अक्टूबर, 20 अक्टूबर,22 अक्टूबर और 26 अक्टूबर को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत छुट्टियां प्रदान की है।


Bank Holidays in October 2021: सितंबर का महीना समाप्त होने में 5 दिन बचे हुए है,और अगला महीना त्यौहार के ​लिहाज से बहुत अहम महीना होने वाला है। 7 अक्टूबर से नवरा​त्र शुरू हो रहे है और 15 अक्टूबर को विजयादशमी का त्यौहार है। इस समय का कारोबारी लोग वर्ष भर इंतजार करते है। इस समय श्राद्ध का महीना चल रहा है और हिंदू धर्म में श्राद्ध के महीने में कोई नया काम शुरू नही किया जाता और ना ही कोई नई चीज खरीदी जाती है। नवरात्र में लोग जमीन, इलैक्ट्रानिक्स आइटम जेवर और अन्य चीजो की खरीददारी करते है और इसका इंतजार व्यापारियों को बेसब्री से रहता है।


अगले महीने अक्टूबर 2021 ( Bank Holidays in October 2021
) में कुल मिलाकर 20 दिन बैंकों में काम-काज बंद रहेगा कई जगहों पर सप्ताह में एक दिन ही बैंक खुलेंगे। इसलिये अपना बैंकों से जुड़ा अपना काम समय पर ही कर ले।
पूरे देश में कुल मिलाकर 20 दिन बैंक रहेंगे बंद
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा क्षेत्रीय स्तर पर भी छुट्टिया तय की जाती है और इस वजह से कुछ जगहों पर बैंक बंद होंगे तो कही उन दिनों में बैंक रोजाना की तरह से खुलेंगे।


कुछ स्थानों पर अगले महीने अक्टूबर 2021 ( Bank Holidays in October 2021) में बैंक लगातार पांच दिन बंद रहेंगे। आरबीआई द्वारा अगले महीने 2 अक्टूबर, 6 अक्टूबर, 7 अक्टूबर, 12 अक्टूबर, 13 अक्टूबर, 14 अक्टूबर, 15 अक्टूबर, 16 अक्टूबर, 18 अक्टूबर, 19 अक्टूबर, 20 अक्टूबर,22 अक्टूबर और 26 अक्टूबर को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत छुट्टिया घोषित की हैं। इसके अलावा 9 अक्टूबर द्वितीय शनिवार और 23 अक्टूबर चौथा शनिवार होने के कारण सभी जगहों पर बैंकों में अवकाश रहेगा। इसके साथ ही 3 अक्टूबर,10 अक्टूबर,17 अक्टूबर,24 अक्टूबर और 31 अक्टूबर को रविवार का अवकाश होने के कारण सभी जगहों पर बैंक नही खुलेंगे।

अक्टूबर महीने ( Bank Holidays in October 2021) में कब और कहां बंद रहेंगे बैंक

अक्टूबर 2021 ( Bank Holidays in October 2021) में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के चलते सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे,वही 3 अक्टूबर को सभी बैंकों में रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 6 अक्टूबर को अगरतला, बेंगलूरु और कोलकाता में महालयया अमावस्या के चलते बैंक बंद रहेगें।


7 अक्टूबर को इंफाल में मीरा चोरेल होउबा के चलते बैंक बंद रहेंगे। 9 अक्टूबर को महीने के दूसरे शनिवार और 10 अक्टूबर को रविवार के चलते पूरे देश भर में बैंक बंद रहेंगे। अगरतला और कोलकाता में 12 अक्टूबर को महासप्तमी के दिन दुर्गा पूजा के कारण बैंक नही खुलेंगे। 13 अक्टूबर को अगरतला, भुवनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना और रांची में महाअष्टमी के अवसर पर दुर्गा पूजा के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा। 14 अक्टूबर को महानवमी के दिन दुर्गा पूजा, आयुथ पूजा, के कारण अगरतला, बेंगलूरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में बैंको में अवकाश रहेगा।


15 अक्टूबर को दुर्गा पूजा, दशरा / विजयादशमी के कारण इंफाल और शिमला को छोड़ अन्य अस्थानों पर बैंक बंद रहेगें। 16 अक्टूबर को दुर्गा पूजा (दशैन) के मौके पर गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। 17 अक्टूबर को रविवार के चलते पूरे देश में साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 18 अक्टूबर को कटी बिहू के कारण गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे। 19 अक्टूबर को ईद-ए-मिलाद / ईद-ए-मिलादुन्नबी / मिलाद-ए-शरीफ / बारावफात के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, उत्तराखण्ड, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।


20 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती,लक्ष्मी पूजा ,ईद-ए-मिलाद के कारण अगरतला, बेंगलूरु, चंडीगढ़, कोलकाता और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
22 अक्टूबर को द-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद के शुक्रवार के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। 23 अक्टूबर को महीने के चौथे शनिवार और 24 अक्टूबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेगें। 26 अक्टूबर को विलय दिवस पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे वही 31 अक्टूबर को रविवार के कारण पूरे देश में बैंको में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।