shishu-mandir

बंद को लेकर प्रयासरत कांग्रेस को व्यापार मंडल का झटका, बंद की घोषणा करने को किया इंकार

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

बंद को लेकर प्रयासरत कांग्रेस को व्यापार मंडल का झटका, बंद की घोषणा करने को किया इंकार

new-modern
gyan-vigyan


अल्मोड़ा- महंगाई सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर सोमवार 10 सितंबर को भारत बंद के तहत बाजार बंद को सफल बनाने का प्रयास कर रही कांग्रेस को व्यापार मंडल ने करारा झटका दिया है| व्यापार मंडल ने बंद को समर्थन देने की घोषणा करने से इंकार करते हुए| बंद को लेकर किसी भी प्रकार का दबाव दिए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है| प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले रविवार को जिला व नगर व्यापार मंडल की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का जो कल 10 सितंबर को भारत बंद करने का फैसला  है उससे व्यापारी कतई राजी नहीं है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल अपने संगठन के नियमों से बाध्य है यह एक गैर राजनैतिक एवं गैरजातीय व गैर धार्मिक संगठन की एक प्रांतीय नियमावली है। जिसके अंतर्गत जिलाध्यक्षों को निर्णय लेना होता है। जिसके ​फलस्वरूप कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत बंद का जो आवाहन किया गया है उससे व्यापार मंडल समर्थन नहीं देगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के स्वेच्छिक बंद पर व्यापार मंडल को कोई आपत्ति नहीं होगी। बैठक में सभी व्यापारियों ने तय किया कि यदि बंद के दौरान कोई व्यापारी से अभद्रता या किसी भी प्रकार का दवाब बनाता है तो व्यापार मंडल इसका पुरजोर विरोध करेगा। ​बैठक में जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, नगर अध्यक्ष व्यापार मंडल भैरव गोस्वामी, अनूप गुप्ता, जिलासचिव मनीष जोशी, नगर सचिव मनोज सिंह पवार, नवीन वर्मा, कमल गुप्ता, संजीव गुप्ता, दिनेश चंद्र मठपाल, दीपक वर्मा, वकुल साह, दीपेश जोशी, दीपक साह आदि कई पदाधिकारी मौजूद थे।

saraswati-bal-vidya-niketan