राजकीय जूनियर हाईस्कूल बागपाली में चुनाव प्रक्रिया के द्वारा हुआ बालसभा का गठन

अल्मोड़ा:: प्रत्येक वर्ष की भांति आज राजकीय जूनियर हाईस्कूल बागपाली में शैक्षिक सत्र 2025-26 हेतु स्कूल मॉनिटर व कक्षा मॉनिटर का चुनाव किया गया। स्कूल…

Screenshot 2025 0408 215808

अल्मोड़ा:: प्रत्येक वर्ष की भांति आज राजकीय जूनियर हाईस्कूल बागपाली में शैक्षिक सत्र 2025-26 हेतु स्कूल मॉनिटर व कक्षा मॉनिटर का चुनाव किया गया।

स्कूल मॉनिटर हेतु बालक वर्ग में सुनील कुमार कक्षा 8, अजय कुमार कक्षा 7 व बालिका वर्ग में नेहा, राशि कक्षा 8 ने दावेदारी की।

कक्षा 6 के मॉनिटर हेतु बालक वर्ग में अर्पित, अमन, प्रतीक कुमार व बालिका वर्ग में तानिका आर्या, रेनू आर्या ने दावेदारी की।

कक्षा 7 हेतु बालक वर्ग में नैतिक कुमार, गोकुल कुमार, रोहित व बालिका वर्ग में राशि, मोनिका ने दावेदारी की।
कक्षा 8 बालक वर्ग हेतु तनुज कुमार व बालिका वर्ग में आरुषि ने दावेदारी की।

मतदाताओं का विवरण
पूरे स्कूल में 11 बालक व 19 बालिका कुल 30 मतदाता हैं। जिसमे से 28 ने मतदान किया। कक्षा 6 में 10 मतदान, कक्षा 7 में 13 व कक्षा 8 में 5 लोगों ने मतदान किया।

स्कूल स्तर का परिणाम
स्कूल स्तर पर सुनील कुमार को 16 मत, नेहा को 14, राशि को 14 व अजय कुमार को 11 मत मिले। जिसमे सुनील कुमार विजय व नेहा, राशि के बराबर मत होने के कारण हैड ट्रेल के द्वारा नेहा को विजय घोषित किया गया।

कक्षा 6 का परिणाम
कक्षा 6 में अर्पित कुमार को 6 अमन को 2, प्रतीक को 1 मत व तानिका को 9 रेनू आर्या को 0, एक मत रद्द हुआ। इस प्रकार अर्पित कुमार व तानिका विजय घोषित।

कक्षा 7 का परिणाम
नैतिक कुमार को 11 मत, गोकुल कुमार को 1 मत, रोहित को 1 मत व राशि को 11 मत, मोनिका को 1 मत मिला। यहां नैतिक कुमार व राशि विजय घोषित।

कक्षा 8 का परिणाम
यहाँ केवल एक उम्मीदवार तनुज कुमार व आरुषि ने उम्मीदवारी की। जिस कारण दोनों का निर्विरोध चुनाव हुए।

चुनाव समिति का विवरण
सहायक अध्यापक महेश चंद्र भट्ट, छात्र प्रदीप कुमार रहे।चुनाव प्रबन्धन प्रधानाध्यापक राजूहा बागपाली योगेन्द्र रावत,धौलादेवी का रहा।