बागेश्वर के एसओजी प्रभारी पंकज जोशी को डीआईजी ने किया पुरस्कृत, कुमांऊ रेंज के पुलिस मैन आँफ दि मंथ का दिया पुरस्कार

बागेश्वर / नैनीताल सहयोगी :- बागेश्वर एस ओ जी प्रभारी पंकज जोशी को मार्च माह में चुनाव के दौरान अवैध शराब की रोकथाम, मादक पदार्थ…

IMG 20190424 WA0150
Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

बागेश्वर / नैनीताल सहयोगी :- बागेश्वर एस ओ जी प्रभारी पंकज जोशी को मार्च माह में चुनाव के दौरान अवैध शराब की रोकथाम, मादक पदार्थ चरस इत्यादि की भारी मात्रा में खेप पकडऩे के लिए डीआईजी अजय जोशी ने पुरस्कृत किया है |
जोशी को पंजीकृत अभियोग के सफल अनावरण में विशेष भूमिका आदि के लिए कुमाऊं रेंज का सर्वश्रेष्ठ पुलिस कर्मी घोषित किया गया है जिस पर उन्हें कुमाऊँ रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय जोशी द्वारा प्रशस्ति पत्र व नकद ईनाम देकर सम्मानित किया गया है। चुनाव के दौरान उनके नेतृत्व में 13 मार्च को थाना कांडा क्षेत्र में एक गोदाम में छापा मारकर 424 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
एस आई पंकज जोशी पूर्व में जिला ऊधम सिंह नगर मे केलाखेडा, दोराहा, आई टी आई आदि स्थानों पर तैनात रहे हैं। तेजतर्रार पुलिसकर्मियों में उनकी गिनती होती है।